ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुख्यमंत्री ने सदन में 12 हजार 992 करोड़ का अनुपूरक प्रस्ताव किया पेश

छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र के दूसरे दिन बुधवार को सदन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 12 हजार 992 करोड़ 70 लाख 98 हजार 800 का अनुपूरक प्रस्ताव पेश किया है। बजट में किसानों के दो साल के बकाया बोनस, प्रधानमंत्री आवास योजना और महतारी वंदन योजना के लिए प्रावधान है। इस अनुपूरक पर गुरुवार को चर्चा होगी।

अनुपूरक बजट में प्रधानमंत्री आवास के लिए 3799 करोड़, धान के बोनस के लिए 3800 करोड़, महतारी वंदन के लिए 1200 करोड़ का प्रावधान किया गया है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बजट पर चर्चा के लिए गुरुवार का दिन तय किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *