ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

लूट का विरोध करने पर युवती को बदमाशों ने मारा चाकू

 बाहरी जिले के सुल्तापुरी इलाके में काम पर से घर लौट रही एक युवती से बदमाशों ने फोन छीन लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने युवती के हाथ में चाकू मार दिया और उसे काफी दूर तक घसीटा। इससे युवती को गंभीर चोट आई। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।

मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवती को तुरंत नजदीक के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया। घायल युवती की पहचान अलका पटेल (26) के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश कर रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार युवती गुरुग्राम में एक प्राइवेट कंपनी में काम करती है। देर रात वह गुरुग्राम से से सुल्तानपुरी अपने घर लौट रही थी। युवती रिक्शा में बैठकर बस स्टैंड पर पहुंची। तभी दो लड़के आए और युवती के साथ लूट पाट करने की करने की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाशों ने युवती के हाथ में चाकू मार दिया। इधर, घायल होने के बाद भी पीड़िता ने एक बदमाश को दबोच लिया। आरोप है कि आरेापितों ने पीड़िता को काफी दूर तक घसीटा, जिससे उसके सिर में भी चोट आई।

परिवार के मुताबिक युवती की हालत ठीक ना होने के कारण उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर आरोपितों की पहचान करने में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *