मप्र में सुरखी विधानसभा पहुंचेगी जन आशीर्वाद यात्रा

 भाजपा के स्वर्णिम मध्यप्रदेश, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के लेकर पूरे मध्यप्रदेश में जन आशीर्वाद यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज (सोमवार को) सुरखी विधानसभा में जन आशीर्वाद यात्रा पहुंचेगी।

यात्रा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर, भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष प्रभात झा, संसदीय बोर्ड सदस्य सुधा यादव इस जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होंगे। ऐसा पहला बार हो रहा है कि एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दो मुख्यमंत्री सुरखी विधानसभा पहुंचे रहे हैं।इस जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान रोड शो और आमसभा का आयोजन भी किया जाएगा। यात्रा का स्वागत राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, यात्रा प्रभारी सुखदेव मिश्रा करेंगे।

जन आशीर्वाद का यह रहेगा रूट मैप :

जन आशीर्वाद यात्रा नरसिंहपुर से होते हुए देवरी विधानसभा के बाद सुरखी विधानसभा में प्रवेश करेगी। इस दौरान जन आशीर्वाद यात्रा दोपहर एक बजे ग्राम उमरारी मिडवासा से प्रारंभ होगी, जहां यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। इस दौरान युवा नेता आकाश सिंह राजपूत और अरविंद सिंह राजपूत टिंकू राजा की टीम 500 मोटर साइकिल के साथ यात्रा का स्वागत करते हुए साथ चलेगी। इसके बाद 1.30 बजे यात्रा सुरखी के चक्र मैदान पहुंचेंगी, जहां विशाल आमसभा को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर समेत अन्य अतिथि संबोधित करेंगे।

यहां सभा के समापन के बाद यात्रा दोपहर 2.30 बजे मड़खेड़ा जगीर पहुंचेंगी, जहां बुंदेली परम्परा के साथ यात्रा का भव्य स्वागत ग्रामीणों व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा। इसके बाद यात्रा दोपहर 2.45 बिहलरा पहुंचेगी। जहां बस स्टैंड पर विशाल आमसभा का आयोजित होगी। इसके बाद जन आशीर्वाद यात्रा नरयावली विधानसभा की ओर रवाना होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *