ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ट्रेन पर चढ़ने के दौरान फिसलकर गिरी छात्रा, काटने पड़े दोनो पैर

पलता स्टेशन पर गुरुवार शाम ट्रेन से फिसल कर गिरने के कारण एक छात्रा के दोनो पैर कट गए। घायल छात्रा को पहले बीएन बोस अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उसकी हालत बिगड़ने पर कोलकाता स्थानांतरित कर दिया गया।

रेलवे पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार गुरुवार शाम छात्रा अपनी सहेलियों के साथ महादेवानंद कॉलेज से घर लौटने के लिए ट्रेन पकड़ने गई थी। ट्रेन के प्लेटफार्म पर पहुंचते ही छात्राएं ट्रेन पकड़ने के लिए दौड़ पड़ीं। अन्य छात्राएं तो ट्रेन पर चढ़ गईं।। लेकिन उस छात्रा का पैर फिसल गया और उसके दोनों पैर चोटिल हो गए। छात्रा को गंभीर हालत में स्थानीय बीएन बोस अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसके दोनों पैर काट दिए। फिलहाल, छात्र को कोलकाता के एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार घायल छात्रा का नाम पूनम वर्मा है और वह हुगली के चांपदानी की निवासी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *